Kohli delivers a ‘Virat’ (colossal) performance once again: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली Kohli delivers a ‘Virat’ (colossal) performance once again) ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ चल रही एक दिवसीय क्रिकेट के पहले मैच में ही 88 बालों पर 139 रनों की धुंआधार पारी खेलकर वनडे मैंचों में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने का नया विश्व कीर्तिमान रच दिया। यह उनका वनडे मैचों में 55वां शतक है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के ही दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने तीन सौ तीन मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विराट कोहली (Kohli delivers a ‘Virat’ (colossal) performance once again) ने अपने इस विराट प्रदर्शन से और भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वे दुनिया की दो टीमों के खिलाफ दस दस शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। भारत में खेलते हुए विदेशी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा 43 शतक लगा चुके सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर दी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 13 शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरिज में यदि वे एक और शतक लगा देते हैं तो वे सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर दोनों का ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। विराट कोहली निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के सर्व कालीन महान बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी उनमें बहुत क्रिकेट बाकी है। वे और कुछ साल क्रिकेट खेल सकते हैं तथा और भी कई विश्व रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगामी विश्व कप भारत को जिताना उनका लक्ष्य है। जिस तरह वे क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए कोई बड़ी बात नहीं कि वे अपने बल्ले के दम पर आगामी विश्व कप भारत की झोली में डालने में कामयाब हो जायें।
