Kisan Neta Tikat : दिल्ली पुलिस कस्टडी में राकेश टिकैत, थाने में बैठकर की ट्वीट

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Kisan Neta Tikat : लखीमपुर खीरी से दिल्ली आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।’

https://twitter.com/RakeshTikaitBKU/status/1561267821329276929

राकेश टिकैत अपने कुछ समर्थको के साथ दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने मना कर दिया जिसके बाद टिकैत समर्थक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद दिल्ली पुलिस सभी को मधु विहार पुलिस एसीपी दफ्तर लेकर गई है।

एक वीडियो संदेश में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि क्या दिल्ली में किसानों का प्रवेश बैन है? उन्होंने कहा कि क्या कोई हरा गमछा और चद्दर ओढ़ कर दिल्ली में जा नहीं सकता?

राकेश टिकैत (Kisan Neta Tikat) ने वीडियो संदेश में बताया है कि वो जंतर-मंतर में हो रहे आंदोलन में जा रहे थे। वहां बेरोजगारी पर आंदोलन चल रहा था। राकेश टिकैत आगे कहते हैं कि वो कोई भी पॉलिटिकल आंदोलन नहीं है और ना ही मेरे बैनर में हो रहा है।

Exit mobile version