संसद के बजट सत्र में भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने (Kiren Rijiju Ultimatum Rahul Gandhi) को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘देश बेचने’ वाले बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भड़क उठे और उन्होंने सीधे तौर पर अल्टीमेटम दे दिया – आरोप साबित करें, नहीं तो माफी मांगें।
राहुल गांधी का आरोप
लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता भारत के हितों के खिलाफ है और सरकार ने देश को “अमेरिका के जुए” में बांध दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के हित और देश का डेटा दांव पर लगाया जा रहा है, यहां तक कि उन्होंने “भारत माता को बेचने” जैसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी डॉलर को सहारा देने के लिए भारतीय नागरिकों के डेटा का उपयोग किया जा रहा है।
किरण रिजिजू का कड़ा पलटवार
राहुल गांधी के बयान के बीच ही किरण रिजिजू खड़े हुए और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस देश को न कोई बेच सकता है और न खरीद सकता है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्रियों (Kiren Rijiju Ultimatum Rahul Gandhi) में से एक बताया। रिजिजू ने कहा कि सदन को गुमराह करने वाले बेबुनियाद आरोप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
‘साबित करो, वरना माफी मांगो’
रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे सदन में लगाए गए आरोपों के ठोस सबूत पेश करें। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आरोप लगाकर मंत्रियों के जवाब सुने बिना सदन से चले जाते हैं, जो संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है।
प्रिविलेज मोशन की चेतावनी
केंद्रीय मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि यदि राहुल गांधी शाम 5 बजे तक अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते या आरोप साबित नहीं करते, तो सरकार उनके खिलाफ प्रिविलेज (Kiren Rijiju Ultimatum Rahul Gandhi) मोशन लाएगी। रिजिजू के अनुसार, संसद के नियम स्पष्ट हैं – किसी सदस्य पर आरोप लगाने से पहले नोटिस और प्रमाण आवश्यक होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बिना नोटिस के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ भी आरोप लगाए। लोकसभा में यह टकराव आने वाले दिनों में व्यापार समझौते और संसदीय आचरण दोनों पर सियासी बहस को और तेज़ करने के संकेत दे रहा है।

