Site icon Navpradesh

Kia Seltos 2026 Price : TATA Sierra से कम कीमत में लॉन्च हुई Kia Seltos 2026, बजट के हिसाब से कौन-सा वेरिएंट है सबसे फिट?

Kia Seltos 2026 Price

Kia Seltos 2026 Price

नई SUV खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए 2026 की शुरुआत में बड़ा अपडेट सामने (Kia Seltos 2026 Price) आया है। Kia India ने अपनी बहुप्रतीक्षित Kia Seltos 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया है। सेकेंड जनरेशन में आई इस SUV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे सीधे तौर पर Tata Sierra से सस्ता विकल्प बनाती है।

मिड-साइज SUV सेगमेंट में पहले से ही मजबूत पकड़ रखने वाली सेल्टोस अब नए प्लेटफॉर्म, ज्यादा स्पेस और हाई-टेक फीचर्स के साथ आई है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

डिजाइन और साइज में क्या बदला?

नई Kia Seltos अब 4460 मिमी लंबी है और इसका व्हीलबेस 2690 मिमी (Kia Seltos 2026 Price) का हो गया है। इससे न सिर्फ केबिन में ज्यादा लेग-रूम मिलता है, बल्कि रोड पर इसकी मौजूदगी भी ज्यादा दमदार दिखती है।
Kia की ‘Opposites United’ डिजाइन फिलॉसफी के तहत इसमें डिजिटल टाइगर फेस, फ्लश डोर हैंडल, नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और पीछे की ओर कनेक्टेड टेल-लाइट्स दी गई हैं। टॉप वेरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स SUV को स्पोर्टी टच देते हैं।

Kia Seltos 2026: वेरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट (Ex-Showroom)

वेरिएंट कीमत (₹)
HTE 10,99,000
HTE (O) 12,09,000
HTK 13,09,000
HTK (O) 14,19,000
HTX 15,59,000
HTX (A) 16,69,000
GTX 18,39,000
X-Line 18,39,000
GTX (A) 19,49,000
X-Line (A) 19,49,000

बजट टिप: अगर आप 13–14 लाख के रेंज में हैं तो HTK या HTK (O) वेरिएंट फीचर्स और कीमत का अच्छा बैलेंस देते हैं, जबकि ऑटोमैटिक चाहने वालों के लिए HTX (A) ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन है।

केबिन में सबसे बड़ा सरप्राइज

Seltos 2026 का इंटीरियर अब पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक (Kia Seltos 2026 Price) हो गया है। इसमें 30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन एक साथ इंटीग्रेटेड हैं।
इसके अलावा Bose का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी और इंजन ऑप्शन

सेफ्टी के मामले में Kia ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। SUV में 6 एयरबैग, ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट और Level-2 ADAS दिया गया है, जिसमें करीब 21 ड्राइवर असिस्ट फीचर्स शामिल हैं।

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो:

1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

1.5L टर्बो पेट्रोल

1.5L डीजल

ट्रांसमिशन में मैनुअल, iMT, IVT, DCT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के विकल्प मिलते हैं।

Tata Sierra के मुकाबले क्यों खास?

जहां Tata Sierra अपने रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल पर फोकस करती है, वहीं नई Kia Seltos 2026 कीमत, टेक्नोलॉजी और वेरिएंट ऑप्शन्स के मामले में ज्यादा फ्लेक्सिबल नजर आती है। कम शुरुआती कीमत और ज्यादा ऑप्शन्स इसे फैमिली और यंग बायर्स—दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं।

Exit mobile version