Khallari Mata Ropeway Accident : रोपवे हादसे में महिला की मौत, 7 घायल…मंदिर दर्शन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नवरात्रि के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने (Khallari Mata Ropeway Accident) आया है। खल्लारी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की रोपवे ट्रॉली अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा (Khallari Mata Ropeway Accident)

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रोपवे ट्रॉली मंदिर से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका तार टूट गया। ट्रॉली में उस समय कुल 8 लोग सवार थे, जिन्हें नीचे उतारने के दौरान यह हादसा हुआ।

एक महिला की मौत, कई घायल

इस हादसे में रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी सातकार की मौके पर ही मौत (Khallari Mata Ropeway Accident) हो गई। वहीं अन्य 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नवरात्रि में दर्शन करने पहुंचे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि सभी लोग नवरात्रि के मौके पर बागबाहरा क्षेत्र स्थित खल्लारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। त्योहार के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जांच के आदेश

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रोपवे संचालन में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मंदिर परिसर में संचालित रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े (Khallari Mata Ropeway Accident) हो गए हैं। त्योहार के समय भारी भीड़ के बीच ऐसी घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Exit mobile version