Karan-Tejaswi : दोनों लववर्ड का लिपलॉक करते वीडियो हुआ वायरल, कर रहे थे...

Karan-Tejaswi : दोनों लववर्ड का लिपलॉक करते वीडियो हुआ वायरल, कर रहे थे…

Karan-Tejaswi,

मुंबई, नवप्रदेश। फैंस के बीच तेजरण के हैशटैग से फेमस इस कपल की कैमिस्ट्री कितनी जबरदस्त है, ये आपको इस वीडियो से भी अंदाजा लग जाएगा। एक पार्टी के दौरान दोनों अपने में मग्न दिख रहे थे कि तभी एक कैमरे में इनका प्राइवेट लविंग मोमेंट कैप्चर कर लिया जाता है।

वीडियो में दोनों एक दूसरे में खोए, किस करते दिख रहे हैं। कैमरा देख दोनों शॉक हो जाते हैं। लेकिन वीडियो में दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है।

करण तेजस्वी का ये लवी डवी मोमेंट फैंस के दिलों को छू रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री देख लोग भी बेहद खुश हो रहे हैं और जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस नजरबट्टू की इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं, और बोल रहे हैं कि इन दोनों की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे। वहीं कुछ लोग इन्हें सबसे प्यारे कपल कह कर साथ बने रहने की विश दे रहे हैं। 

ये वीडियो आपको कई और फैन पेज पर मिल जाएगा। करण और तेजस्वी के लिप लॉक करते इस वीडियो को उनकी दोस्त वैनेसा ने रिकॉर्ड किया है। जब तेजस्वी की नजर मोबाइल पर पड़ती है तो वो हैरानी के साथ कहती हैं- ‘क्या तुमने ये रिकॉर्ड कर लिया?’ इस पर तुरंत करण कहते हैं- ‘प्लीज इसे पोस्ट कर दो, पोस्ट कर दो’। 

तेजस्वी दोबारा कहती हैं- ‘प्लीज इसे पोस्ट मत करना, रुको प्लीज तुम इसे पोस्ट नहीं कर सकती हो।’ लेकिन जाहिर है कि करण की बात मानी जाती है,तभी तो ये वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त वायरल हो रहा है।

करण और तेजस्वी की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में शुरू हुई थी। शो के बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है। करण और तेजस्वी के इस प्यार भरे वीडियो को देखकर आपका दिल भी खुशी से झूम उठेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed