Site icon Navpradesh

Kanika Kapoor भी हुई कोरोना मुक्त, अंतिम दोनों रिपोर्ट निगेटिव, अब करेंगी…

kanika kapoor, corona, report negative, navpradesh,

kanika kapoor

लखनऊ/नवप्रदेश। कनिका कपूर (kanika kapoor) कोरोना (corona) मुक्त हो गई है। उनकी पांचवीं और छठी रिपोर्ट निगेटिव (report negative) आई है। बॉलीवुड सिंगर ब्रिटेन से लौट आई थीं। जांच में वे कोरोना (corona) पॉजिटिव पाई गई थीं। लेकिन इसके पहले ही कनिका कपूर (kanika kapoor) एक हाईप्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में कई राजनेता शामिल हुए थे। कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में शामिल लोगों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था।

 रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। कनिका के अस्पताल में रहते ये खबरें आई थीं कि वह डॉक्टरों के साथ चिकित्सा में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कनिका कपूर ने भी आरोप लगाए थे कि अस्पताल के डॉक्टर उनसे अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हैं। हालांकि बाद में कनिका कपूर ने डॉक्टरों की बात माननी शुरू कर दी। जिसका नतीजा ये रहा है कि अब कनिका कपूर की अंतिम दो रिपोर्ट निगेटिव (report negative) आई है।

Exit mobile version