Kangana Ranaut Queen Sequel : बदल गया फिल्म का नाम, जानें अब किस नए टाइटल के साथ लौटेगी ‘रानी’

साल 2014 में जब बड़े पर्दे पर कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ रिलीज हुई (Kangana Ranaut Queen Sequel) थी, तो उसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ‘रानी’ के बेबाक और मासूम अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

अब ठीक 13 साल बाद, फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंगना की सबसे कल्ट फिल्मों में शुमार ‘क्वीन’ का सीक्वल अब हकीकत बनने जा रहा है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। फिल्म का नाम ‘क्वीन 2’ नहीं होगा, बल्कि मेकर्स ने इसे एक नया और बेहद खास टाइटल दिया है।

‘क्वीन 2’ नहीं, अब होगा ‘क्वीन फॉरएवर’ (Kangana Ranaut Queen Sequel)

बॉलीवुड के गलियारों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, निर्देशक विकास बहल ने फिल्म के सीक्वल के लिए ‘क्वीन फॉरएवर’ (Queen Forever) नाम फाइनल किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स के पास कई नाम थे,

लेकिन उन्हें लगा कि ‘रानी’ के किरदार की मजबूती और फिल्म के विषय को देखते हुए यह टाइटल सबसे सटीक बैठता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, पर चर्चा है कि फिल्म इसी नाम के साथ फ्लोर पर जाएगी।

बदल जाएगी कहानी, पेरिस-एम्स्टर्डम नहीं, अब ‘भारत’ नापेगी रानी

फिल्म की कहानी को लेकर जो अपडेट सामने आया है, वह काफी दिलचस्प (Kangana Ranaut Queen Sequel) है। खबर है कि सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा। इस बार ‘रानी’ एक शहरी, बुद्धिमान और बेहद बिंदास लड़की के रूप में नजर आएगी।

कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब वह अपनी ‘आत्म-खोज’ (Self Discovery) की यात्रा शुरू करेगी। जहाँ पहली फिल्म में रानी को अकेले पेरिस और एम्स्टर्डम की सड़कों पर घूमते देखा गया था, वहीं ‘क्वीन फॉरएवर’ में वह भारत के अलग-अलग शहरों की यात्रा करती दिखाई देगी।

पूरी तरह बदलेगी स्टारकास्ट, नए चेहरों की होगी एंट्री

फिल्म के फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर यह भी है कि इस बार कंगना रनौत के अलावा पुरानी स्टारकास्ट के लौटने की संभावना बहुत (Kangana Ranaut Queen Sequel) कम है। पिछली फिल्म में राजकुमार राव ने ‘विजय’ का यादगार रोल निभाया था, लेकिन सीक्वल में वे नजर नहीं आएंगे।

बताया जा रहा है कि निर्देशक विकास बहल ने फिल्म के लिए बिल्कुल नए कलाकारों का चयन किया है, जिनमें कई थिएटर आर्टिस्ट शामिल हैं। फिल्म की पूरी ऊर्जा इस बार नई कास्ट और कंगना के दमदार अभिनय पर टिकी होगी।

Exit mobile version