Kangana Ranaut Dhurandhar 2 : ‘हीरो नहीं, असली स्टार डायरेक्टर!’ कंगना ने धुरंधर 2 पर लुटाया प्यार, आदित्य धर को बताया असली गेमचेंजर

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अब कंगना रनौत ने भी खुलकर अपनी (Kangana Ranaut Dhurandhar 2) राय रखी है। उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय सीधे डायरेक्टर आदित्य धर को देते हुए उन्हें इंडस्ट्री का असली ‘सुपरस्टार’ बताया।

कंगना बोलीं-डायरेक्टर ही असली हीरो (Kangana Ranaut Dhurandhar 2)

कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस फिल्म की सबसे बड़ी बात यह है कि एक निर्देशक को वह पहचान मिल रही है, जिसका वह हकदार है।

उन्होंने हॉलीवुड के बड़े नामों-स्पीलबर्ग, टारनटिनो और नोलन-का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डायरेक्टर को सुपरस्टार का दर्जा मिलता है, लेकिन भारतीय सिनेमा में अभी भी यह सोच विकसित नहीं हो पाई है।

फिल्म इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल

कंगना रनौत ने इंडस्ट्री के सिस्टम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि निर्देशकों पर काम का बोझ ज्यादा होता है, उन्हें उतना सम्मान या पारिश्रमिक नहीं मिलता, जितना मिलना (Kangana Ranaut Dhurandhar 2) चाहिए। उनका मानना है कि यही वजह है कि युवा फिल्ममेकिंग या तकनीकी क्षेत्रों में आने से बचते हैं और ज्यादातर लोग सिर्फ अभिनेता बनने का सपना देखते हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा जारी

इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके किरदार को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और शुरुआती दिनों में ही सैकड़ों करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बॉलीवुड को मिला नया ट्रेंड?

कंगना के इस बयान को इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड की शुरुआत के तौर पर देखा (Kangana Ranaut Dhurandhar 2) जा रहा है, जहां अब फिल्मों में डायरेक्टर की भूमिका को ज्यादा अहमियत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version