Site icon Navpradesh

JP Nadda Reached Raipur : राष्ट्रीय अध्यक्ष का माना विमानतल में नेताओं ने किया भव्य स्वागत

JP Nadda Reached Raipur: National President was welcomed by the leaders at the airport

JP Nadda Reached Raipur

रायपुर/नवप्रदेश। JP Nadda Reached Raipur : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट के VIP गेट के पास एक छोटा सा मंच बनाया गया है, जहां जेपी नड्डा (JP Nadda Reached Raipur) कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे। जेपी नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर का नांदेडा बाजा बुलवाया गया है।

नड्डा भाजपा के 51 हजार कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

नड्डा प्रदेशभर के बूथ स्तर के करीब 51 हजार कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नड्डा की साइंस कालेज मैदान में सभा की तैयारी है। इसके साथ ही रायपुर लोकसभा की नौ विधानसभा सीट को कवर करते हुए नड्डा का रोड शो प्लान किया है। रायपुर के तेलीबांधा चौक (पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने) से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बीच नौ स्थानों पर स्वागत मंच बनाया गया है।

इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मंच बना है। नड्डा की सभा को भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट के रूप में देखा जा रहा है। पिछले चार साल से सुस्त पड़ी भाजपा अब एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रिचार्ज होने जा रही है। नड्डा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ कोर ग्रुप, सांसदों-विधायकों और जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार रायपुर आ रहे हैं।

पहली बार हर बूथ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे राजधानी

रोड शो के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 22 साल (JP Nadda Reached Raipur) के छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। ऐसा किसी भी पार्टी ने अब तक नहीं किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने खुद तेलीबांधा थाने के सामने भाजपा का झंडा बांधकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

Exit mobile version