Job Vaccancy : अगर आप इस विषय से हैं ग्रेजुएट, तो आपके लिए है सुनहरा मौका, मिलेगी 77,000 से लेकर 1,36,000 तक की सैलेरी

Job Vaccancy : अगर आप इस विषय से हैं ग्रेजुएट, तो आपके लिए है सुनहरा मौका, मिलेगी 77,000 से लेकर 1,36,000 तक की सैलेरी

नई दिल्ली, नवप्रदेश। लोक सेवा आयोग भर्ती के तहत सिविल जज पदों पर नौकरी पाने का मौका है। दरअसल यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने निकाली है। जिसके तहत आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 दिसंबर से शुरू हो गई है। वहीं उम्मीदवार 31 दिसंबर तक पदों के लिए आवेदन जमा कर (Job Vaccancy) सकते हैं। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

कुल 48 पद भर्ती के माध्यम से भरे जा रहे हैं। भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, सैलरी एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी जा रही (Job Vaccancy)  है।

CGPSC Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

लॉ से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पूरी शैक्षिक योग्यता की डिटेल देखने के लिए नोटिफिकेशन पर जाएं।

CGPSC Recruitment 2022: आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इसमें भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। किसको कितनी छूट मिलेगी इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध (Job Vaccancy) है।

CGPSC Recruitment 2022: सैलरी

लेवल-1 के तहत ₹77,840 से लेकर ₹1,36,520

चयन प्रक्रिया

पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें की प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक

psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/Corrigendum_CJ2022_09122022.PDF पर विजिट करें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *