JOB CSPDCL : लाइन मैन पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन, ये भी जानें….


न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास

रायपुर/नवप्रदेश। JOB CSPDCL : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी (JOB CSPDCL) के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इस भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी।

रिक्त पद –

1500 परिचारक (लाइन) की भर्ती

ये कर सकते हैं आवेदन –

योग्यता –

आवेदन की तिथि – 21 अगस्त से 20 सितंबर तक

आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी (JOB CSPDCL) की वेबसाइट www.cspc.co.in का अवलोकन करें।

Exit mobile version