Job Alert : इस पद के लिए होंगी 12 हजार भर्तियां, 2400 पद महिलाओं के लिए

Job Alert : इस पद के लिए होंगी 12 हजार भर्तियां, 2400 पद महिलाओं के लिए

Job Alert,

लखनऊ,नवप्रदेश। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार लगातार रोजगार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार भी राज्य सरकार ने होमगार्ड के पदों के लिए बंपर भर्ति (Job Alert) निकाली हैं। यही नहीं राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि यह भर्ती अगले 4 साल तक हर साल होगी।

जिसमें हर साल इस पर 12 हजार भर्तियां (Job Alert) की जाएंगी। जिसमें 2400 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वहीं इसी पद पर अगले 4 साल में 48 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

राज्य में 48 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि प्रदेश में इस समय होमगार्ड जवानों के 34 हजार पद खाली हैं। वहीं, अगले 4 साल में 1 लाख 57 हजार होमगार्ड भी सेवानिवृत्त होंगे।

ऐसे में इसे भरने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने का प्रयास किया जाता है। वहीं, महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए इसमें 2400 पद आरक्षित किए गए हैं।

वहीं कहा जा रहा है कि प्रदेश में इस समय होमगार्ड जवानों (Job Alert) के 34 हजार पद खाली हैं। इससे पहले भी सरकार ने 100 दिनों में 25 हजार से ज्यादा नौकरियां देने की योजना बनाई थी।

योगी सरकार 25 हजार बेरोजगार उम्मीदवारों को 100 दिन में निजी क्षेत्र में रोजगार देने की तैयारी कर रही है। जिसमें श्रम एवं सेवा योजना विभाग ने 100 दिनों में 90 रोजगार मेलों के आयोजन का लक्ष्य रखा था।

इसके अलावा विभाग द्वारा 100 दिनों में 600 करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों के 50,000 प्रतिभागियों को काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *