Jharkhand Education Minister : शिक्षा विभाग की कमान खुद संभालेंगे सीएम हेमंत सोरेन…मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुआ था पद…

Jharkhand Education Minister : झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई जिम्मेदारी अब सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संभालेंगे। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना में क्या है?

संविधान के अनुच्छेद 166 (3) और कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6 (1) के तहत जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

अन्य विभागों का कार्य पूर्व की तरह यथावत रहेगा।

यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा।

https://navpradesh.com/auto-sector-shares/

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

15 अगस्त की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन(Jharkhand Education Minister) का निधन हो गया था।

वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की थी।

पूरे झारखंड में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई थी।

राजनीतिक असर

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि शिक्षा विभाग राज्य सरकार(Jharkhand Education Minister) का अहम मंत्रालय है। सीएम द्वारा खुद इस विभाग को संभालना दर्शाता है कि आने वाले दिनों में शिक्षा सुधार और नीतियों पर सीधे मुख्यमंत्री का फोकस रहेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=18g3xCsa2Dk
Exit mobile version