Site icon Navpradesh

Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away : झारखंड आंदोलन के पुरोधा ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन नहीं रहे…तीन दिन का राजकीय शोक घोषित…

Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away

Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away

Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away : झारखंड की राजनीति को नई दिशा देने वाले आदिवासी नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। झारखंड सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्र ने ‘दिशोम गुरु’ के रूप में पहचाने जाने वाले इस जननेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक महीने से वेंटिलेटर पर थे

शिबू सोरेन जून 2025 से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away) के साथ अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था।

तीन बार बने थे मुख्यमंत्री

11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए झारखंड आंदोलन की अगुवाई की थी। वे 2005, 2008 और 2009 में राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन दुर्भाग्यवश कभी भी कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

धनकटनी आंदोलन’ के जरिए किया संघर्ष

शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महाजनों और साहूकारों के खिलाफ ‘धनकटनी आंदोलन’(Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away) चलाया, जिसने उन्हें जननेता की पहचान दिलाई। वे 1980 से 2019 तक कई बार दुमका से सांसद रहे और राज्यसभा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

झारखंड की आत्मा थे दिशोम गुरु

राजनीति, जनआंदोलन और आदिवासी चेतना के त्रिवेणी संगम रहे शिबू सोरेन ने न सिर्फ एक राज्य गढ़ा, बल्कि आदिवासी चेतना को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उनकी विरासत अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं।

Exit mobile version