Site icon Navpradesh

Jharkhand Assembly Monsoon Session : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र…आखिरी दिन नारेबाजी…शिबू सोरेन को भारत रत्न देने पर सहमति…

Jharkhand Assembly Monsoon Session

Jharkhand Assembly Monsoon Session

Jharkhand Assembly Monsoon Session : झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र (Jharkhand Assembly Monsoon Session) गुरुवार को हंगामे और नारेबाजी के बीच संपन्न हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर वोट चोरी का आरोप लगाया, तो विपक्ष ने गोड्डा एनकाउंटर और रिम्स-2 मामले को लेकर सरकार को घेरा।

विपक्ष का हंगामा और कार्यवाही स्थगित

विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर विपक्षी विधायकों ने सदन के वेल में नारेबाजी की। लगातार शोरगुल बढ़ने पर स्पीकर ने चेतावनी दी, लेकिन हालात काबू में न आने पर सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

सदन के बाहर भी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मांडू विधायक तिवारी महतो ने धरना देकर चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड बनाने तथा दाड़ी प्रखंड को रामगढ़(Jharkhand Assembly Monsoon Session) जिले में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मुद्दे को कई बार अनदेखा किया है।

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव

सत्र की दूसरी पाली में ऐतिहासिक फैसला लिया गया। सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिया जाए। इसे राज्य की राजनीति और आदिवासी नेतृत्व को सम्मान देने का प्रतीक माना जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुझाव दिया कि इस सूची में विनोद बिहारी महतो और जयपाल सिंह मुंडा जैसे नेताओं के नाम भी शामिल किए जाने चाहिए।

राजनीतिक गरमाहट के बीच ऐतिहासिक क्षण

आखिरी दिन की कार्यवाही भले ही हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप से घिरी रही, लेकिन शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव झारखंड की पहचान और संघर्ष की विरासत(Jharkhand Assembly Monsoon Session) को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक क्षण बन गया।

Exit mobile version