Jail Break Breaking : बालोद जेल में बंद 2 कैदी फरार…मचा हड़कंप

बालोद/नवप्रदेश। Jail Break Breaking : बालोद जेल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो विचाराधीन कैदी जेल की चारदिवारी फांदकर फरार हो गये। सूचना के बाद पुलिस टीम दोनों कैदियों की तलाश में जुट गयी है। पूरा वाकया शनिवार देर शाम की शाम की बताई जा रही है।

फरार कैदी का नाम विकास कुमार यादव और शिवकुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विकास कुमार यादव पर हत्या, वहीँ शिवकुमार पर दुष्कर्म का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों की संख्या बढ़ने के चलते बैरक क्रमांक 4 व 5 के सामने दो नये बैरक का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये रखे सीढ़ी के सहारे से दोनों कैदी फरार बताए जा रहे है।

इधर कैदियों के फरार होने से पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आयी है। हालांकि पुलिस की टीम फरार (Jail Break Breaking) दोनों विचाराधीन कैदियों की तलाश में जुट गयी है।

Exit mobile version