Jacqueline Fernandez: कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त खाना खिला रही हैं जैकलीन

मुंबई । Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस कोरोना महामारी संकट के समय गरीबों को मुफ्त में खाना खिला रही हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। जैकलीन कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए सामने आई है।

https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1390582539207647234

जैकलीन (Jacqueline Fernandez) एक एनजीओ के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन की कई फोटो सामने आई है जिसमें वह मुंबई के एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं।

https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1390182630054760450

जैकलीन (Jacqueline Fernandez) अपने योलो फाउंडेशन और कई एनजीओ के साथ मिलकर आम लोगों की मदद कर रही है। साथ ही लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने ‘रोटी बैंक फाउंडेशन’ की रसोई का दौरा किया जिससे वह जायजा ले सकें कि लोगों की मदद ठीक से हो रही है कि नहीं।

https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1390182612342243333

रोटी बैंक टीम और येलो टीम के साथ मिलकर जैकलीन ने खाना बनाने का काम किया और साथ ही लोगों के बीच खाना भी बांटा।

https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1387004954947178499
Exit mobile version