अब 112 किमी कम हो जाएगी रायपुर से जबलपुर की दूरी, 25 से...

अब 112 किमी कम हो जाएगी रायपुर से जबलपुर की दूरी, 25 से…

Jabalpur Gondia Broad Gauge, trains likely to start on jabalpur gondia broad gauge, navpradesh,

jabalpur gondia broad gauge

Jabalpur Gondia Broad Gauge : जबलपुर से रायपुर, नागपुर, दुर्ग का सफर होगा आसान

रायपुर/जबलपुर/नवप्रदेश। Jabalpur Gondia Broad Gauge : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस माह से रायपुर व जबलपुर के बीच की दूरी 112 किमी कम हो सकती है। वहीं जबलपुर से दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की दूरी 274 से 500 किमी कम हो जाएगी।

दरअसल उत्तर से दक्षिण को जोडऩे वाला सबसे छोटे जबलपुर-गोंदिया (jabalpur gondia broad gauge) ब्रॉडगेज पर पर 25 दिसंबर से यात्री ट्रेनें शुरू करने की तैयारी चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर के दिन ब्रॉडगेज पर सबसे पहले मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने ही ब्रॉडगेज के सपने को आकार दिया था। अब उनके जन्मदिन पर इस ट्रैक का लोकार्पण करने की तैयारी है। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन शुरू होते ही जबलपुर से रायपुर, दुर्ग, नागपुर पहुंचना आसान हो जाएगा।

ऐसे समझें इस ट्रैक के फायदे

  1. अभी : जबलपुर-कटनी-शहडोल-बिलासपुर-रायपुर: 518 किमी
    ब्रॉडगेज ट्रैक : जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-डोंगरगढ़-दुर्ग-रायपुर: 406 किमी
    अंतर : रायपुर की दूरी 112 किमी कम हो जाएगी।
  2. अभी : जबलपुर-कटनी-शहडोल-बिलासपुर-दुर्ग : 555 किमी
    ब्रॉडगेज ट्रैक: जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-डोंगरगढ़-दुर्ग 369 किमी
    अंतर : दुर्ग की दूरी 186 किमी तक कम हो जाएगी।
  3. अभी : जबलपुर-इटारसी-नागपुर-वर्धा-बल्लारशाह: 752 किमी
    ब्रॉडगेज ट्रैक: जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- गोंदिया-बल्लारशाह : 250 किमी
    अंतर : दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की दूरी 274 से 500 किमी कम हो जाएगी।
  4. अभी : जबलपुर-इटारसी-बैतूल-नागपुर: 543 किमी
    ब्रॉडगेज ट्रैक : जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-भंडारा- नागपुर: 364 किमी
    अंतर: नागपुर की दूरी करीब 175 किमी तक कम हो जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *