IT Sector Layoffs 2026 : टेक वर्ल्ड में ‘ब्लैक अप्रैल’, 3 महीने में 73 हजार इंजीनियरों की छुट्टी, अब मेटा और ओरेकल में महा-छंटनी की तैयारी

साल 2026 की शुरुआत आईटी और टेक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित (IT Sector Layoffs 2026) हो रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दखल ने नौकरियों पर ऐसा संकट पैदा किया है कि महज 90 दिनों के भीतर 73 हजार से ज्यादा पेशेवर अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

टेक दिग्गजों के बीच मची इस खलबली ने न केवल विदेशी बाजारों बल्कि भारतीय आईटी हब में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है।

दिग्गज कंपनियों में मची है ‘कतर-ब्योंत’ (IT Sector Layoffs 2026)

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में ही करीब 95 बड़ी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स में भारी कटौती की है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ओरेकल (Oracle) का है, जो कथित तौर पर वैश्विक स्तर पर 20 से 30 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की योजना बना रही है।

वहीं, सोशल मीडिया दिग्गज Snap अपने 16% वर्कफोर्स को कम कर सालाना 50 करोड़ डॉलर बचाने की तैयारी में है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta भी छंटनी के नए दौर से गुजर रही है, जहां कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस से करीब 198 पदों को हाल ही में खत्म किया गया है।

भारतीय पेशेवरों पर गिरेगी ‘गाज’

ओरेकल जैसी कंपनियों में होने वाली इस महा-छंटनी का सबसे गहरा असर भारत पर पड़ने (IT Sector Layoffs 2026) की आशंका है। जानकारों का मानना है कि भारत में करीब 12,000 कर्मचारी इस छंटनी की चपेट में आ सकते हैं।

विशेष रूप से क्लाउड कंप्यूटिंग, हेल्थकेयर टेक और सेल्स डिवीजन में काम करने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि कंपनियां प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने की बात कह रही हैं, लेकिन बाजार में नई नौकरियों की कमी ने चिंता बढ़ा दी है।

क्यों जा रही हैं नौकरियां?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस छंटनी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, कोरोना काल के दौरान की गई ‘ओवर-हायरिंग’ को अब कंपनियां ठीक कर रही हैं।

दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। टेक कंपनियां अब भारी निवेश इंसानों के बजाय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर (IT Sector Layoffs 2026) में कर रही हैं। कंपनियों का मानना है कि जो काम पहले 10 लोग करते थे, अब वह एआई की मदद से कम खर्च में और ज्यादा सटीकता के साथ किया जा सकता है।

डिज्नी में भी नेतृत्व परिवर्तन का असर

सिर्फ कोर टेक ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और टेक के मेल वाली कंपनी Walt Disney भी अपने ऑपरेशंस को री-स्ट्रक्चर कर (IT Sector Layoffs 2026) रही है। नए नेतृत्व के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी है।

कुल मिलाकर, 2026 की पहली छमाही टेक कर्मचारियों के लिए ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ (जो सबसे काबिल होगा वही बचेगा) वाली चुनौती पेश कर रही है।

Exit mobile version