Iran Maritime Warning : हॉर्मुज पर टकराव तेज, ईरान का सख्त संदेश, रास्ता खुलेगा, लेकिन हर किसी के लिए नहीं

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर गहराता नजर (Iran Maritime Warning) आ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी बयानबाजी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई हलचल पैदा कर दी है। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने साफ शब्दों में कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुला रहेगा, लेकिन हर देश के लिए नहीं।

नियम मानोगे तभी मिलेगा रास्ता (Iran Maritime Warning)

इब्राहिम अजीजी ने अपने बयान में कहा कि अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग उन्हीं देशों को करने दिया जाएगा, जो ईरान के नए समुद्री नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने इशारों में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि “यह रास्ता सबके लिए खुला नहीं रहेगा।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम माने जाने वाले इस समुद्री मार्ग पर पहले से ही तनाव बना हुआ है।

47 साल की मेहमाननवाजी खत्म

ईरानी नेता ने यह भी कहा कि अब “47 साल की मेहमाननवाजी” का दौर खत्म हो चुका है। इसका मतलब साफ है कि ईरान अब अपने समुद्री क्षेत्र में और सख्त रुख अपनाने (Iran Maritime Warning) जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और खासकर तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

अमेरिका की भी कड़ी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान से बाहर निकलने की दिशा में कदम बढ़ाएगा और इसके बाद ईरान खुद कमजोर हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान आने वाले कई वर्षों तक परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं रहेगा।

नेतृत्व और रणनीति पर भी टिप्पणी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पुराने नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले हालात अलग थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो बिना किसी औपचारिक समझौते के भी ईरान से दूरी बना सकता है।

वैश्विक असर की आशंका

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस का परिवहन होता है। ऐसे में ईरान के इस बयान से अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर ऊर्जा सेक्टर में अस्थिरता बढ़ने की संभावना (Iran Maritime Warning) जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

आगे क्या?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती बयानबाजी से साफ है कि फिलहाल स्थिति सामान्य होने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक या रणनीतिक कदम इस तनाव की दिशा तय करेंगे।

Exit mobile version