मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने (Iran-Israel Tension) आई है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के नए नियुक्त रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा को निशाना बनाकर मार गिराया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले ही पदभार संभाला था। हालांकि, इस दावे को लेकर आधिकारिक पुष्टि और स्वतंत्र सत्यापन का इंतजार किया जा रहा है।
इजरायली पक्ष के अनुसार हालिया सैन्य कार्रवाई के दौरान ईरान के शीर्ष रक्षा नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इससे पहले रविवार को भी एक हवाई हमले में ईरान के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह के मारे जाने की खबर सामने आई थी। ईरान के सरकारी मीडिया ने उस हमले में रक्षा परिषद की बैठक को टारगेट किए जाने की बात कही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख जनरल अब्दोल रहीम मूसावी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हताहत (Iran-Israel Tension) हुए थे। इससे पहले रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी की मौत की भी घोषणा की गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ा दी है।
फिलहाल ईरान की ओर से नए रक्षा मंत्री के मारे जाने के दावे पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये दावे सही साबित होते हैं तो यह दोनों देशों के बीच सीधे टकराव की स्थिति को और गंभीर बना (Iran-Israel Tension) सकता है। आने वाले दिनों में कूटनीतिक और सैन्य गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
