भारतीय क्रिकेट में एक युवा बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेली है, जिसने IPL 2026 ऑक्शन के फैसलों पर ही सवाल (IPL 2026 Unsold Player) खड़े कर दिए हैं। अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा ने तूफानी अंदाज में 195 रन ठोककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
69 गेंदों में 195 रन, चौकों-छक्कों की बरसात (IPL 2026 Unsold Player)
अयोध्या प्रीमियर लीग 2026 में गोमती थंडर टीम की ओर से खेलते हुए स्वास्तिक चिकारा ने 69 गेंदों में नाबाद 195 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 21 छक्के और 11 चौके जड़े, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 282.61 का रहा। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
दोहरे शतक से चूके, लेकिन बना दिया रिकॉर्ड स्वास्तिक चिकारा अपने दोहरे शतक से महज 5 रन दूर (IPL 2026 Unsold Player) रह गए, लेकिन उनकी यह पारी लीग इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में गिनी जा रही है। क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स इस पारी को देखकर हैरान हैं।
IPL 2026 ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
20 साल के स्वास्तिक चिकारा IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 30 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
इससे पहले वह 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें IPL में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
अब बढ़ेगी टीमों की दिलचस्पी?
इस धमाकेदार पारी के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा (IPL 2026 Unsold Player) है कि आने वाले समय में IPL फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी पर जरूर नजर रखेंगी। स्वास्तिक ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा मौके की मोहताज नहीं होती।
युवा खिलाड़ी ने दिया बड़ा संदेश
इस पारी के जरिए स्वास्तिक चिकारा ने यह दिखा दिया कि अगर मौका नहीं मिले, तो खुद ही ऐसा प्रदर्शन करो कि दुनिया आपको नजरअंदाज न कर सके।
