IPL 2025 की मेगा नीलामी? महत्वपूर्ण अपडेट: बटलर, मैक्सवेल, पंत, अय्यर जैसे स्टार खिलाडिय़ों पर बड़ी बोली लगने की संभावना…

-आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी कब है, संभावित तारीखें, स्थान और अन्य विवरण

नई दिल्ली। IPL 2025 mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले सभी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की सूची की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब आईपीएल 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आगामी सीजन से पहले मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा इसकी जानकारी सामने आ गई है।

https://navpradesh.com/three-shameful-records-registered-in-gambhirs-name-a-black-spot-on-indias-wonderful-journey/

नीलामी रियाद में हो सकती है

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी इस महीने के अंत तक रियाद में हो सकती है। रिपोट्र्स के मुताबिक आईपीएल नीलामी 24 से 25 नवंबर के बीच रियाद में हो सकती है। मेगा नीलामी में कई स्टार खिलाडिय़ों को बड़ी रकम मिलने की संभावना है। इसमें जोश बटलर, एडेन मार्कराम, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

https://navpradesh.com/ipl-retention-list-which-team-retained-whom-for-ipl-2025-read-in-detail/

46 खिलाडिय़ों को रिटेन किया गया

मेगा नीलामी (IPL 2025 mega auction) से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 558.50 करोड़ रुपये के संयुक्त खर्च पर 46 खिलाडिय़ों को बरकरार रखा। इसमें 36 भारतीय और 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 36 भारतीयों में 10 अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत को और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी नीलामी में इन कप्तानों के लिए बड़ी बोली लगाने की बात कर रही हैं।

https://navpradesh.com/team-indias-5-heroes-became-zeros-indian-batsmen-bowed-down-in-front-of-new-zealand-team/

सभी टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की सूची

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स : रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस: जसप्रित बुमरा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मथिशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल।

https://navpradesh.com/captain-rohit-sharma-broke-virat-kohlis-record-with-a-big-win-over-bangladesh/


गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान।
लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल।
पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।

Exit mobile version