IPL 2021: आईपीएल नीलामी में क्रिस मौरिस ने रचा इतिहास, मैक्सवेल 14.25 करोड़

नयी दिल्ली। IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरूवार को नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2021) ने ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने बंगलादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली सात करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास गए। दिल्ली कैपिटल्स ने स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर क्रिस मौरिस 16.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कीमत के साथ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। मौरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये था।

दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को किंस इलेवन पंजाब ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा। मलान का आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये था।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली सात करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास गए।

Exit mobile version