IPL 2021: आईपीएल नीलामी में क्रिस मौरिस ने रचा इतिहास, मैक्सवेल 14.25 करोड़ |

IPL 2021: आईपीएल नीलामी में क्रिस मौरिस ने रचा इतिहास, मैक्सवेल 14.25 करोड़

IPL 2021, Maxwell 14.25 crore in IPL auction, steve smith in 2.20 crore,

ipl 2021

नयी दिल्ली। IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरूवार को नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2021) ने ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने बंगलादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली सात करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास गए। दिल्ली कैपिटल्स ने स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर क्रिस मौरिस 16.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कीमत के साथ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। मौरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये था।

दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को किंस इलेवन पंजाब ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा। मलान का आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये था।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली सात करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास गए।

  • झाय रिचर्ड्सन की बोली 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।
  • 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। बेस प्राइस में ही मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे।
  • एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 3.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने को खरीदा।
  • कुसल परेरा 50 लाख के बेस प्राइस के साथ और 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहे।
  • ब्रेक के बाद ग्लेन फिलिप्स की बोली लग रही है। फिलिप्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। फिलिप्स पर किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह अनसोल्ड रहे। एलेक्स कैरी 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
  • आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले क्रिस मौरिस ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवी 16 करोड़ रुपये के फिगर के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *