Site icon Navpradesh

उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, कुछ ही देर में अंतिम संस्कार

Industrialist Ratan Tata's body entered Worli crematorium, funeral will take place shortly

Ratan Tata body entered Worli crematorium

-भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात हो गया निधन

मुंबई। Ratan Tata body entered Worli crematorium: भारत के उद्योगपति रतन टाटा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। श्री टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अगर हम रतन टाटा के व्यक्तित्व पर नजर डालें तो वह न केवल एक उद्यमी थे बल्कि एक उदार व्यक्ति, एक आदर्श और लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी थे।

गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे ने श्री टाटा के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उनका नाम देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के लिए प्रस्तावित किया गया है।

शिंदे-फडणवीस सरकार ने गुरुवार को यह फैसला लिया है। आज महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया। कैबिनेट बैठक में रतन टाटा की याद में शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Exit mobile version