IndiGo Flight : दुबई से मुंबई आ रही उड़ान में मचा हड़कंप, हवा में दिखा धुआं तो तुरंत बदला गया रास्ता

दुबई से मुंबई लौट रहे यात्रियों के लिए सोमवार का सफर अचानक डर में बदल (IndiGo Flight) गया। उड़ान के दौरान विमान के भीतर धुआं दिखाई देने की सूचना मिलते ही चालक दल हरकत में आ गया। कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर मानते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी गई और विमान का रास्ता बदल दिया गया।

विमान में सवार यात्रियों की धड़कनें उस समय तेज हो गईं, जब उड़ान बीच रास्ते में थी और लगातार सुरक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही थीं। करीब 42 मिनट तक अनिश्चितता का माहौल बना रहा, लेकिन आखिरकार विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

कार्गो होल्ड में धुआं दिखने पर लिया गया बड़ा फैसला IndiGo Flight

इंडिगो की दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत इमरजेंसी घोषित की गई और विमान को राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। बताया गया कि विमान में कुल 194 यात्री सवार थे।

42 मिनट तक बनी रही चिंता

जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद विमान ने 3 बजकर 27 मिनट पर राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इन 42 मिनट के दौरान यात्रियों और चालक दल के लिए हर पल चुनौतीपूर्ण रहा, हालांकि सभी लोग सुरक्षित रहे।

सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी यात्री IndiGo Flight

विमान के उतरते ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन ने भी पुष्टि की कि विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट पर पहले से तैनात थीं राहत टीमें

संभावित खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमों को पहले ही अलर्ट कर दिया (IndiGo Flight) गया था। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद पूरी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। फिलहाल कार्गो होल्ड एरिया में धुआं निकलने की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण।

Exit mobile version