Indian Oil Petrol Pump Chaos : पेट्रोल की जगह टैंक में भरा ‘पानी’, चंद कदमों पर ही ढेर हो गईं गाड़ियाँ, 12000 लीटर तेल का हुआ ये हाल

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब वाहन चालकों को पेट्रोल के नाम पर ‘पानी’ थमा दिया गया। सेक्टर पाई-1 स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर निकले लोगों की खुशियाँ चंद मिनटों में ही काफूर हो गईं,

जब उनकी चमकती गाड़ियाँ सड़क के बीचों-बीच अचानक हिचकी लेकर खड़ी हो गईं। इस गड़बड़ी के चलते करीब 20 से ज्यादा वाहन बुरी तरह खराब हो गए, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पंप पर जमकर बवाल काटा।

सड़क पर कतार में खड़ी हो गईं खराब गाड़ियाँ (Indian Oil Petrol Pump Chaos)

घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र की है। देखते ही देखते सड़क पर उन कारों और बाइकों की लंबी कतार लग गई जो पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकली थीं। शुरुआत में वाहन चालकों को लगा कि शायद गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी है,

लेकिन जब एक के बाद एक 10 कारें और 10 मोटरसाइकिलें बंद हुईं, तो मामला समझ में आया। मैकेनिक को बुलाकर जब गाड़ियों की टंकी चेक की गई, तो उसमें पेट्रोल की जगह मटमैला पानी निकला। इसके बाद गुस्साई भीड़ वापस पंप पर पहुँची और वहां मौजूद कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया।

पाइप में लीकेज या बड़ी लापरवाही?

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। जांच के दौरान जो सच सामने आया वो चौंकाने वाला था। पेट्रोल पंप के कर्मचारी संदीप शर्मा के मुताबिक, एक ट्रक की टक्कर से पंप की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को हुई,

बारिश का पानी उसी टूटे हुए पाइप के रास्ते मुख्य स्टोरेज टैंक (Indian Oil Petrol Pump Chaos) में जा घुसा। इसका नतीजा यह हुआ कि टैंक में मौजूद करीब 12,000 लीटर पेट्रोल पानी के मिलने से पूरी तरह बर्बाद हो गया और वही मिलावटी तेल गाड़ियों में भर दिया गया।

मुआवजे पर बनी बात, सप्लाई रोकी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूनों (Indian Oil Petrol Pump Chaos) की जांच की। ग्राहकों के भारी विरोध और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर ने नुकसान की भरपाई करने और खराब हुई,

गाड़ियों की मरम्मत का खर्च उठाने पर सहमति जताई। पंप प्रबंधन के मुताबिक, अब पूरे टैंक को खाली कर सफाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। हालांकि, इस घटना ने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा और रख-रखाव की पोल खोलकर रख दी है।

Exit mobile version