Site icon Navpradesh

बीच समंदर इंडियन नेवी ने माल्टा के जहाज का कराया रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों ने कर लिया था हाईजैक

Indian Navy rescues Malta's ship in the middle of the sea, it was hijacked by pirates

Indian Navy rescues Malta's ship in the middle of the sea

-नेवी ने युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान रू को अरब सागर में भेजा

नई दिल्ली। Indian Navy rescues: भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से हाईजैक किए जहाज का किया सफल रेस्क्यू। भारतीय नौसेना को गुरूवार मिली खबर के बाद पूरी नौसेना अलर्ट मोड़ में आ गई। नौसेना ने अपनी बहादुरी से माल्टा के जहाज के ऊपर से फ्लाई किया और गतिविधियों पर नजर बनाई थी। अब ये जहाज सोमालिया की ओर बढ़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार माल्टा का जहाज समुद्री लुटेरों के द्वारा हाईजैक कर लिया था। इस घटना की जानकारी जब भारतीय नौसेना को मिली तो नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान रू को अरब सागर में भेजा गया।

माल्टा का ये जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था। इसी दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय नेवी की ओर से भेजे गए विमान ने 15 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार की सुबह हाईजैक हुए जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। इसके साथ ही इंडियन नेवी का विमान इस जहाज की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है। अब ये जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।

इंडियन नेवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नौसेना की ओर से कहा गया है कि हमने अरब सागर में एक घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। ये माल्टा का एक जहाज था। इस पर 18 लोग मौजूद थे। समुद्री लुटेरों ने इस जहाज को हाईजैक कर लिया था।

Exit mobile version