India vs PAK Women’s T20 World Cup : भारत-पाक मैच में कप्तानों ने टॉस और मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ, तिलमिलाए पाक कोच

महिला टी-20 विश्व कप 2026 (India vs PAK Women’s T20 World Cup) में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (14 जून) को खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस मैच की हार-जीत से ज्यादा चर्चा मैदान पर दोनों टीमों के कप्तानों के बीच दिखी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ की हो रही है। टॉस के वक्त और मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों की कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, जिसे लेकर अब पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

पत्रकार के सवाल पर तिलमिलाए कोच वहाब रियाज

मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक पत्रकार ने खेल में राजनीति का मुद्दा लाने के लिए माफी मांगते हुए ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ पर सवाल किया, तो पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज (India vs PAK Women’s T20 World Cup) काफी असहज और तिलमिलाए हुए नजर आए। पत्रकार ने पूछा, “हमने देखा कि आज मैच में खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच परदे के पीछे कैसा रिश्ता है? क्या आप लोग बैकस्टेज दोस्त की तरह रहते हैं या वहां भी ऐसा ही ठंडा बर्ताव रहता है?”

इस सवाल का जवाब देते हुए कोच वहाब रियाज ने कहा, “देखिए, मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता। मैंने क्रिकेट काफी समय पहले ही छोड़ दिया था, इसलिए मुझे तो मैदान पर खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने की असली वजह भी नहीं मालूम है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर चीजें इसी तरह आगे बढ़ना चाहती हैं, तो इन्हें ऐसे ही चलने दीजिए। इससे कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ने वाला है।”

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, पाकिस्तान 106 रनों पर ढेर

मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 106 रनों पर सिमट गई।

भारत की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके। इस ऐतिहासिक स्पेल के दम पर दीप्ति शर्मा महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (India vs PAK Women’s T20 World Cup) में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। टीम इंडिया ने इस धमाकेदार जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है।

Exit mobile version