Site icon Navpradesh

भारत ने 5-1 की बड़ी जीत के साथ शुरू किया महिला जूनियर हॉकी विश्वकप

India started the Women's Junior Hockey World Cup with a big 5-1 win,

Women's Junior Hockey World Cup Campaign 2022

पोचेफस्ट्रूम। Women’s Junior Hockey World Cup Campaign 2022: भारत ने जीत के साथ किया आगाज। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप 2022 के पहले मैच में भारत ने वेल्स पर 5-1 की बड़ी जीत के अभियान की शुरूआत की। इस मैच में भारत ने शानदान प्रदर्शन किया। फॉरवर्ड लालरिन्दिकी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दाग कर शीर्ष गोल स्कोरर रही। उनके अलावा लालरेम्सियामी हमार और दीपिका ने जोरदार गोल दागे।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाना शुरू किया। फॉरवर्ड लालरेम्सियामी हमार के चौथे मिनट में शानदार फील्ड गोल से भारत ने गोल का खाता खोला और पहले क्वार्टर की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त को बनाए रखा। दूसरा क्वार्टर हालांकि काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

भारत और वेल्स की ओर से अटैक और डिफेंस दोनों में मुस्तैदी दिखाई गई, लेकिन आखिरकार 26वें मिनट में वेल्स होल्मे के शानदार फील्ड गोल से स्कोर को 1-1 से बराबर करने में सफल रहा और दूसरा क्वार्टर इसी स्कोर पर समाप्त हुआ। भारत ने हालांकि इसके बाद आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए वेल्स को फंसाया और लगातार गोल दागते हुए उसे दबाव में ला दिया, जहां से वेल्स वापसी नहीं कर सका।

भारत ने 32वें में लालरिन्दिकी के बेहतरीन फील्ड गोल से न केवल तीसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार तरीके से की, बल्कि 41वें मिनट में मुमताज के लाजवाब फील्ड गोल से समापन भी अच्छे तरीके से किया।

Exit mobile version