India national cricket team ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन (IND vs NZ Final) करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया।
इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। साथ ही यह पहली बार है जब किसी मेजबान टीम ने अपने ही देश में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।
भारतीय बल्लेबाजों का धमाका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
ओपनर Abhishek Sharma ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रन (IND vs NZ Final) बनाए। वहीं Sanju Samson ने शानदार 89 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इसके अलावा Ishan Kishan ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। अंत के ओवरों में Shivam Dube और Hardik Pandya ने तेज रन बनाकर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ढही कीवी टीम
256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम शुरुआत में लय में नजर आई, लेकिन विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई।
कीवी टीम के लिए Tim Seifert ने 52 रन बनाए, जबकि कप्तान Mitchell Santner ने 43 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन (IND vs NZ Final) किया। Jasprit Bumrah ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि Axar Patel ने 3 विकेट झटककर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया।
भारत की यह जीत टी20 विश्व कप फाइनल में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी बन गई। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
