बलौदाबाजार जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार देखने को मिल (Illegal Sand Mining) रही है। हाल के दिनों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की टीम लगातार अलग अलग क्षेत्रों में निगरानी और छापेमार कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार सुबह भी ऐसा ही एक अभियान चलाया गया, जहां जांच के दौरान कई वाहन प्रशासन के रडार पर आ गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
संयुक्त टीम ने चलाया सघन जांच अभियान : Illegal Sand Mining
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई सिमगा क्षेत्र में जायसवाल फैमिली ढाबा के पास की गई। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान गुजरने वाले भारी वाहनों की जांच की गई और परिवहन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
10 हाइवा वाहन जब्त
जांच के दौरान कई हाइवा वाहनों में रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम ने वाहनों को रोककर परिवहन पास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग (Illegal Sand Mining) की। जांच में एक वाहन चालक द्वारा वैध परिवहन पास प्रस्तुत किया गया, जबकि शेष 10 वाहनों के चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर लिया गया।
चालक मौके से हुए फरार
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित प्रकरणों की जांच जारी है।
अवैध रेत कारोबार पर लगातार नजर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और संयुक्त जांच अभियान लगातार संचालित (Illegal Sand Mining) किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
