छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पूर्व से ही अवैध भंडारण व परिवहन पर सख़्त निगरानी (Illegal Paddy Seizure Monitoring Report) रखी जा रही है। 1 नवंबर से 6 दिसंबर तक की अवधि में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 1,51,809 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
इस वर्ष मार्कफेड ने अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान प्रवेश रोकने के लिए राज्य की सीमाओं पर चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्कफोर्स गठित की है। साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया की रियल-टाइम ट्रैकिंग (Illegal Paddy Seizure Monitoring Report) की जा रही है।
शासन के अनुसार सीमावर्ती जिलों में निगरानी तेज़ होने तथा त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम (Illegal Paddy Seizure Monitoring Report) लागू होने से बाहरी धान की अवैध एंट्री रोकने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य विभाग ने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी करते हुए लगातार पुलिस व जिला प्रशासन के साथ संयुक्त निगरानी जारी है।
जिलेवार जब्त धान
महासमुंद 25,718 क्विंटल
धमतरी में 23,859 क्विंटल
रायगढ़ में 21,331 क्विंटल
राजनांदगांव: 14,977 क्विंटल
बलरामपुर: 9,771 क्विंटल
बेमेतरा: 6,490 क्विंटल
कवर्धा: 5,734 क्विंटल
बालोद: 4,595 क्विंटल
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 3,770 क्विंटल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 2,868 क्विंटल
जशपुर: 2,771 क्विंटल
सूरजपुर: 2,650 क्विंटल
दुर्ग: 2,350 क्विंटल
जांजगीर-चांपा: 2,014 क्विंटल
बलौदाबाजार: 1,855 क्विंटल
बीजापुर: 1,842 क्विंटल
रायपुर: 1,679 क्विंटल
खंडागढ़-छुईखदान-गंडई: 1,583 क्विंटल
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 1,500 क्विंटल
बस्तर: 1,560 क्विंटल
मोहला-मानपुर-चौकी: 1,402 क्विंटल
गरियाबंद: 1,393 क्विंटल
कोरबा: 1,346 क्विंटल
सरगुजा: 1,282 क्विंटल
कोरिया: 1,237 क्विंटल
सक्ति: 1,201 क्विंटल
कोण्डागांव: 1,148 क्विंटल
बिलासपुर: 1,060 क्विंटल
कांकेर: 1,012 क्विंटल
मुंगेली: 917 क्विंटल
दंतेवाड़ा: 445 क्विंटल
नारायणपुर: 323 क्विंटल
सुकमा: 216 क्विंटल

