Site icon Navpradesh

Illegal Paddy : झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान जप्त, मंत्री बोले…

Illegal Paddy: 60 sacks of illegal paddy brought from Jharkhand to Chhattisgarh confiscated, the minister said...

Illegal Paddy

सीमाओं पर अवैध धान परिवहन पर निगरानी रखने के दिए सख्त निर्देश

रायपुर/नवप्रदेश। Illegal Paddy : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का समय नजदीक आने के साथ ही धान का अवैध परिवहन भी जोर पकड़ रहा है। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा परिवहन करते हुए जप्त किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किसानों द्वारा सुगमतापूर्वक धान विक्रय के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैें। मंत्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी

खाद्य मंत्री भगत के सख्त निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।

राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी (Illegal Paddy) रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।

105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

आपको बता दे कि, छत्तीसगढ़ में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 105 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सीमावर्ती राज्यों की तुलना में धान की अच्छी कीमत मिल रही है। यही कारण है कि अवैध रूप से धान का परिवहन करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version