Illegal Mining: अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर जब्त (Illegal Mining) किए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने खड़गवां और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना अनुमति रेत और गिट्टी का परिवहन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खड़गवां में तीन ट्रैक्टर जब्त Illegal Mining

खनिज विभाग के अनुसार 1 जुलाई को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर और रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए खड़गवां थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

मनेन्द्रगढ़ में भी दो वाहन पकड़े गए

इसी अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए दो अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। इन वाहनों को कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने बताया कि सभी जब्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत वैधानिक (Illegal Mining) कार्रवाई की जाएगी।

अभियान रहेगा लगातार जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

↑
Exit mobile version