Site icon Navpradesh

IED Blast : दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, नक्सलियों ने लगाया था प्रेशर IED

IED Blast: Two laborers seriously injured, Naxalites applied pressure on IED

IED Blas

जगदलपुर/नवप्रदेश। IED Blast : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा तोड़े गए पंप हाउस की मरम्मत करने के लिए दोनों मजदूर गए हुए थे। जहां नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी लगा रखी थी। मरम्मत के दौरान ही आईईडी ब्लास्ट हो गया। मामला भरंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार-सोमवार की रात नक्सलियों ने अंजरेल गांव के बीएसएफ कैंप से महज 1 किमी की दूरी पर स्थित पंप हाउस में पंप को तोड़ दिया था। मौके पर भारी संख्या में बैनर-पोस्टर भी लगाए गए। माओवादियों ने यहां सामान के नीचे एक प्रेशर आईईडी (IED Blast) भी दबा कर रखी थी जिसकी क्लिप टूटे फूटे सामानों में लगी हुई थी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह पंप हाउस की मरम्मत करने के लिए आंध्रप्रदेश के सेख असलम और तोड़की गांव के रहने वाले पवन पात्र पहुंचे थे।

दोनों ने पहले यहां रखे बैनर पोस्टर को हटाया, फिर माओवादियों ने जिन सामानों की तोड़-फोड़ की थी उसकी मरम्मत करनी शुरू कर दी। इस बीच टूटे सामान के नीचे नक्सलियों ने जो प्रेशर आईईडी (IED Blast) दबा कर रखी हुई थी वो ब्लास्ट हो गया। जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे जवानों और आस-पास के ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो दोनों के सिर, चेहरा और हाथ में गंभीर चोटें आईं है। इधर इस घटना के बाद इलाके की सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version