इंग्लैंड दौरे से भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई। वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब इसका असर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग पर भी दिखाई (ICC ODI Rankings) देने लगा है। टीम अभी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, लेकिन अंकों में आई गिरावट ने नंबर एक की स्थिति को पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है। लगातार सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से अब आगामी मुकाबलों में टीम पर वापसी का दबाव बढ़ गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने का पड़ा असर ICC ODI Rankings
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सीरीज भी हाथ से निकल गई। इस हार का सीधा असर आईसीसी वनडे रैंकिंग पर पड़ा है, जहां भारतीय टीम की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
रेटिंग में पांच अंकों की बड़ी गिरावट
सीरीज शुरू होने से पहले 13 जुलाई की आईसीसी रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर था। वहीं इंग्लैंड 89 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर मौजूद था।
20 जुलाई को जारी ताजा रैंकिंग में भारत अभी भी पहले स्थान पर है, लेकिन उसकी रेटिंग घटकर 116 रह गई है। दूसरी ओर इंग्लैंड की रेटिंग बढ़कर 93 हो गई है और टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। इस प्रदर्शन के दम पर उसने अफगानिस्तान को पीछे छोड़ दिया।
न्यूजीलैंड से घटा अंतर
भारतीय टीम और दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के बीच अब केवल पांच रेटिंग अंकों का अंतर रह गया है। न्यूजीलैंड के खाते में 111 रेटिंग अंक हैं, जिससे शीर्ष स्थान की दौड़ और दिलचस्प हो गई है।
अगले मुकाबलों में करना होगा बेहतर प्रदर्शन ICC ODI Rankings
भारतीय टीम अब सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। ऐसे में यदि भारत आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया तो शीर्ष रैंकिंग पर उसकी पकड़ कमजोर पड़ सकती है।
कप्तानी में आंकड़े भी बढ़ा रहे चिंता
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक चार वनडे सीरीज खेल चुकी है। इनमें केवल एक सीरीज में जीत मिली है, जबकि तीन सीरीज में हार का सामना करना (ICC ODI Rankings) पड़ा है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में टीम के सामने जीत की लय हासिल करने की बड़ी चुनौती होगी।
