IAS Transfer List : अगले सप्ताह होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम 12 जिलों में कलेक्टर बदल दिए। अवैध रेत खनन को लेकर भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से विवाद करने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सरकार ने हटा दिया। वहीं, डिंडौरी में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में घिरीं कलेक्टर नेहा मारव्या को भी बदल दिया। इन्हें लेकर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी शिकायत की थी। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer List) लंबे समय से चर्चाओं में था।
उधर, उषा परमार और नीरज कुमार वशिष्ठ को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। सरकार ने वर्ष 2016 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाकर उन पर भरोसा जताया है। कई जिलों में काफी समय से कलेक्टरों को बदले जाने की तैयारी चल रही थी। त्योहारी सीजन को देखते हुए माना जा रहा था दशहरा के बाद परिवर्तन होगा लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) ने तबादले कर दिए। यह तबादले (IAS Transfer List) काफी अहम माने जा रहे हैं।
इसमें उन अधिकारियों को हटाया गया है, जिनको लेकर विवाद या शिकायतें थीं। इसमें भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं। हालांकि, आईएएस एसोसिएशन विधायक से विवाद के मामले में उनके साथ खड़ा रहा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया था कि मैदानी अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। यह निर्णय (IAS Transfer List) राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए सरकार ने उन्हें हटा भले ही दिया पर पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ किया है। इसके साथ ही जिन अधिकारियों को वरिष्ठ होने के बावजूद अब तक कलेक्टर नहीं बनाया गया था, उन्हें अवसर दिया है। इसमें नीरज कुमार वशिष्ठ भी शामिल हैं। नीरज वशिष्ठ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ थे। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को भी नई जिम्मेदारी देने का निर्णय पहले ही कर लिया गया था। यह पदस्थापन (IAS Transfer List) प्रशासनिक स्तर पर संतुलन बनाने की कोशिश है।
अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर तन्वी हुड्डा को श्रम आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बड़े फेरबदल (IAS Transfer List) में उन अफसरों को भी मौका मिला है जिन्हें अब तक कलेक्टर नहीं बनाया गया था।