Hot Oil Burn Woman : उधारी के रुपए मांगने पर महिला पर गर्म तेल डाला, 50% झुलसी |

Hot Oil Burn Woman : उधारी के रुपए मांगने पर महिला पर गर्म तेल डाला, 50% झुलसी

Hot Oil Burn Woman: Hot oil poured on woman for asking for loan money, 50% scorched

Hot Oil Burn Woman

दुर्ग/नवप्रदेश। Hot Oil Burn Woman : पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार ने एक गुंडे से उधार का पैसा मांगा तो उसने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया, लेकिन महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबी के अभाव में 50 प्रतिशत झुलस जाने के बाद भी महिला घर पर संक्रमण के बीच इलाज कराने को मजबूर है।

उधार के पैसे मांगने पर जान लेने की कोशिश

महिला का नाम ललिता साहू (50 साल) है। वह दुर्ग को पोटिया (Hot Oil Burn Woman) क्षेत्र में रहती है और वहीं चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। दुर्ग का मोहम्मद इरफान उस क्षेत्र का गुंडा बताया जा रहा है। उसने महिला के ठेले से समोसा चाय उधारी में लिया था। कई महीने का उधार हो जाने पर महिला ने इरफान को 7 हजार रुपए उधारी हो जाने की बात कही।

महिला ने आरोपी गुंडे को कर्ज पर सात हजार दिए थे लेकिन वह पैसे दिए बिना दोबारा कर्ज मांग रहा था, जिस पर महिला ने कम से कम पांच हजार रुपये देने को कहा तभी वह आगे उधार दे पाएगी। इस बात को सुनकर इरफान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उस समय महिला कड़ाही में तेल चढ़ाकर समोसा निकाल रही थी।

इरफान ने सीधे कड़ाही का गर्म तेल उठाया और महिला के ऊपर डाल दिया। खौलता हुआ तेल चेहरे से लेकर पूरे शरीर में पड़ा। इससे ललिता साहू बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां चार दिन इलाज कराने के बाद बिल नहीं दे पाने कारण महिला (Hot Oil Burn Woman) घर पर अपना इलाज करा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *