Site icon Navpradesh

Horoscope 23 may 2022 : 23 मई को बदलेगी शुक्र ग्रह की चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Horoscope 23 may 2022,


रायपुर, नवप्रदेश : अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ डा. देबब्रत गुरुजी के अनुसार 23 मई को रात्रि 8.39 मिनट पर शुक्र मेष राशि में (Horoscope 23 may 2022) प्रवेश करेंगे। 18 जून 2022 को सुबह 08.28 मिनट तक रहेंगे।शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है । इस दिन शुक्र देव मेष राशि में प्रवेश (Horoscope 23 may 2022) कर जाएंगे।

शुक्र देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं । शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय (Horoscope 23 may 2022) हो जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी…

मेष राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।निवेश करने से लाभ होगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा। खर्चों में कमी आएगी। यह माह लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र गोचर हुआ है। यह वित्त की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। परिवार का मौहाल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
इस राशि में शुक्र पंचम और द्वादश भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आय और लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति सही होने के साथ कमाई के कई नए स्त्रोत खुलेंगे। नए लोगों से मित्रता करने से आपको लाभ मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क राशि
आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र गोचर हुआ है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को इंक्रीमेंट मिल सकता है।

सिंह राशि

इस राशि में शुक्र ग्रह तृतीया और दशम भाव के स्वामी है। भाग्य के घर में शुक्र का गोचर होने से इस राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, तो उन्हें सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके अलावा शुक्र के गोचर से आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ प्रॉपर्टी में भी लाभ मिलेगा।

कन्याराशि
आपकी राशि के सातवें भाव में शुक्र गोचर हुआ है। शुक्रदेव के प्रभाव से आपके परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साझेदारी के कामों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि
शुक्र गोचर आपकी राशि के 6वें भाव में हुआ है। इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। परिवार में लड़ाई-झगड़ा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि:
लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है. धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं.

धनु राशि
आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र गोचर हुआ है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है. मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं.

मकर राशि
इस राशि में शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं। शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सोचे हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वहीं वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि:
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है. निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है. नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है. इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें.

मीन राशि
आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र गोचर हुआ है। इस दौरान आपके स्वभाव में बदलाव होगा। कार्यस्थल पर आपको चमत्कारिक सफलता प्राप्त होगी। खुद पर धन खर्च करेंगे। सकारात्मक बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं।

Exit mobile version