Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सोबरन सोरेन की नव स्थापित प्रतिमा का किया अनावरण, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सोबरन सोरेन की नव स्थापित प्रतिमा का किया अनावरण, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रांची, नवप्रदेश। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सदियों से वीरों की धरती रही है और अमर शहीद सोबरन सोरेन ने आदिवासी-मूलवासी, शोषित, गरीब तथा वंचितों के हक, अधिकार तथा अस्मिता की लड़ाई लड़ी।

हेमंत सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन की 65वीं शहादत दिवस के मौके पर रामगढ़ जिला के लुकैयाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाजनी प्रथा के प्रकोप से इन वर्गों को बचाने के लिए लम्बा संघर्ष किया।

शहीद सोबरन सोरेन की कुर्बानी को झारखंड के लोग आज याद कर रहे हैं। हमारी सरकार शहीद सोबरन सोरेन के विचारों और आदर्शों पर चलकर झारखंड के सर्वांगीण विकास के प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद सोबरन सोरेन के पुत्र आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने भी अपने पिताजी की राह पर चलते हुए यहां के आदिवासी, दलित, शोषित,वंचित,गरीब सभी वर्गों के साथ हो रहे महाजनी शोषण और अत्याचार के विरुद्ध राज्य के गांव-गांव, जंगल-जंगल में जाकर इन वर्गों को संरक्षित करने के लिए संघर्ष किया।

एक दौर ऐसा भी आया जब आदरणीय गुरु जी के पीछे-पीछे बड़ी संख्या में प्रदेश के लोगों ने इनके संघर्ष को बल दिया।

बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने वीर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस के मौके पर रामगढ़ जिला के लुकैयाटांड़ स्थित स्मारक स्थल पर उनकी नवस्थापित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed