कांग्रेस विधायकों के संपर्क में है भाजपा : मंत्री सिंहदेव

कांग्रेस विधायकों के संपर्क में है भाजपा : मंत्री सिंहदेव

Health Minister, TS Singhdev, Rajya Sabha, elections in Rajasthan, win all three seats,

ts singh deo

-राजस्थान में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतने का दावा

-सिंहदेव का मानना है कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट फिर भी दलबदल की खबरें..

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) राजस्थान से लौट गये हैं। सिंहदेव ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections in Rajasthan) को लेकर तीनों सीटें जीतने (win all three seats) का दावा किया है। रायपुर लौटने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि राजस्थान में स्थिति कांग्रेस के पक्ष में है।

200 एमएलए हैं जिसमें 125 कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा के पास 75 विधायकों का समर्थन है। तीन सांसद चुने जाने हैं। उन्होंने कहा कि 50-50 मत जिनको मिलेंगे वह चुने जाएंगे। इस तरह से कांग्रेस के पक्ष में वहां पर स्थिति बनी हुई है। भाजपा कुछ विधायकों से दलबदल करने के लिए संपर्क कर रही है। कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं। ना कोई पार्टी छोडऩे वाला है, ना कोई बाहर जाएगा। कांग्रेस के सांसद चुने जाने में कोई शंका नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा यहां तो यह सपना है उनका और सपना ही रह जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 5 साल तक चलेगी। सरकार बेहतर ढंग से काम करेगी और अगले 5 साल बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहेगी। सालों तक विपक्ष में रहकर भाजपा के मन में डर की भावना घर कर गई है। सत्ता में आने के लिए वो लोग एन केन प्रकारेण काम करते हैं।

उनको सिर्फ सत्ता चाहिए। किसी भी तरह सत्ता में आना उनकी मानसिकता बन गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर सिंहदेव ने चिंता जताते हुए कहा कि यह चिंता की बात है कि मामले बढ़ रहे हैं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि करोना अभी रहेगा। हमें इस को फैलने से कैसे रोकना है यह सुनिश्चित करना होगा। लॉकडाउन की बात आ रही है लेकिन लॉकडाउन ठोस उपाय नहीं है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *