Site icon Navpradesh

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को मातृशोक, सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव नहीं रहीं

health minister ts singhdev mother passes away, rajmata devndra kumari singhdev, navpradesh,

health minister ts singhdev mother passes away

रायपुर/ नव प्रदेश। स्वास्थ्य मंत्री (health minister ts singhdev mother passes away) टीएस सिंहदेव की माताजी राजमाता सरगुजा देवेंद्र कुमारी सिंहदेव (rajmata devndra kumari singhdev) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम को 7:3 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे  86 वर्ष की थीं। मंगलवार को 11 फरवरी को सरगुजा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजमाता देवेंद्र कुमारी के पति एमएस सिंहदेव अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव थे। वहीं राजमाता अविभाजित मध्य प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री रहीं। राजमाता के पुत्र स्वास्थ्य मंत्री (health minister ts singhdev mother passes away) , छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंहदेव उनके निधन के वक्त अस्पताल में मौजूद थे। राजमाता के छोटे पुत्र एएस सिंहदेव भी निधन की खबर मिलते ही भोपाल से सरगुजा पहुंच गए। इस समाचार से पूरे सरगुजा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें, राजमाता कांग्रेस से काफी पहले से जुड़ी हुई हैं।

Exit mobile version