छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम (Health Department Recruitment 2026) उठाया है। जिला स्वास्थ्य समिति सरगुजा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में ‘फीडिंग डेमोस्ट्रेटर’ के रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खास बात यह है कि यह भर्ती जिला खनिज न्यास मद (DMF) के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएगी, जिसके लिए पात्र उम्मीदवारों को किसी लंबी चयन प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि सीधे साक्षात्कार के जरिए नियुक्ति दी जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू, तिथि और समय का रखें ध्यान (Health Department Recruitment 2026)
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आगामी 15 अप्रैल 2026 को उदयपुर पहुंचना होगा। भर्ती की प्रक्रिया काफी त्वरित रखी गई है, जिसमें उसी दिन पंजीकरण और आवेदन का कार्य संपन्न होगा।
इच्छुक उम्मीदवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच अपना पंजीयन करा सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, जिला सरगुजा में आयोजित की जाएगी। निर्धारित समय के बाद पहुँचने वाले आवेदकों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
मेरिट और योग्यता के आधार पर होगा फैसला
कलेक्टर सरगुजा के मार्गदर्शन में हो रही इस भर्ती में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है। चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता, पूर्व के कार्यानुभव और मेरिट लिस्ट पर आधारित (Health Department Recruitment 2026) होगी। इसके साथ ही प्राप्त आवेदनों के आधार पर एक लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
इस पद का मुख्य उद्देश्य पोषण पुनर्वास केंद्र में आने वाले कुपोषित बच्चों की देखभाल और उनके खान-पान की निगरानी को सुदृढ़ करना है। प्रशासन का मानना है कि इस नियुक्ति से न केवल केंद्र की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकेगा।
कैसे करें आवेदन और कहाँ मिलेगी जानकारी?
जो अभ्यर्थी इस पद के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, उन्हें सलाह (Health Department Recruitment 2026) दी गई है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रति के साथ नियत तिथि पर स्वयं उपस्थित हों।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत नियम एवं शर्तें, शैक्षणिक अर्हता और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट surguja.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देश देख सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक स्थानीय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
