Site icon Navpradesh

सैलून में बैठकर खुद काट रहा खुद के बाल, देखें वीडियो, आप भी हो जाएंगे इसके कायल

hair cutting, man himself cut his hair in saloon, navpradesh,

hair cutting

Hair Cutting : ठीक उसी सफाई से काट रहा बाल जैसे नाई काटता है

मुंबई/ए.। Hair Cutting : हम सोशल मीडिया पर आए दिन चौंका देने वाले वीडियो देखते हैं। लेकिन ऐसा वीडियो शायद ही पहले कभी देखा होगा आपने। आपने किसी व्यक्ति को सैलून में बैठकर खुद की कटिंग करते हुए नहीं देखा होगा।

लेकिन अब एक ऐसा वीडिया वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स सैलून में बैठक उसी सिद्दत से अपने सिर के बाल काट (hair cutting) रहा है, जैसे कि एक नाई अपने कस्टमर के। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1336362972562657281?s=20

अभी तक इस वीडियो को 24 हजार 300 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसे लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं। अवनीश नाम के शख्स ने इस वीडियो को शयर कर इस पर कैप्शन लिखा है- अद्भुत प्रतिभा। इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक संदल का दिया गया है। इसके बाद टीवी सीरीयल शक्तिमान का टायटल सांग भी सुनाई देता है। उस गीत में जिस तरह शक्तिमान को अलौकिक बताया गया है उसी तरह इस शख्य की तुलना भी शक्तिमान के साथ की जा रही है।

खास बात यह है कि सैलून में अपने बाल काट रहा यह व्यक्ति अपने बालों को इतनी सफाई से काट (Hair cutting) रहा है जैसे कोई नाई अपने कस्टमर के बाल काटता है। 1 मिनट व 7 सेकंड का यह वीडियो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version