घर पर अंगूर से किशमिश बनाना न सिर्फ आसान (Grapes To Raisins Process) है, बल्कि यह बाजार की तुलना में ज्यादा हेल्दी और केमिकल-फ्री भी होती है। अगर आप भी घर पर मीठी और नैचुरल किशमिश बनाना चाहते हैं, तो ये तरीका आपके लिए बिल्कुल सही है।
कितने अंगूर से बनती है किशमिश? (Grapes To Raisins Process)
किशमिश दरअसल सूखे हुए अंगूर होते हैं। सुखाने की प्रक्रिया में अंगूर का पानी पूरी तरह निकल जाता है, जिससे वजन काफी कम हो जाता है। आम तौर पर 4 किलो ताजे अंगूर से लगभग 1 किलो किशमिश तैयार होती है। इसलिए अगर आप 1 किलो किशमिश बनाना चाहते हैं, तो आपको करीब 4 किलो अच्छे और मीठे अंगूर लेने होंगे।
अंगूर की तैयारी कैसे करें
सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के मीठे अंगूर चुनें। खराब या दबे हुए अंगूर अलग (Grapes To Raisins Process) कर दें। इसके बाद अंगूरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि धूल और केमिकल पूरी तरह हट जाएं।
उबालने की जरूरी प्रक्रिया
एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें अंगूर डालकर 2-3 मिनट तक हल्का उबाल लें। जैसे ही अंगूर की स्किन पर हल्की दरार दिखने लगे, तुरंत निकाल लें। इससे अंगूर जल्दी सूखते हैं और किशमिश अच्छी बनती है।
सुखाने का सही तरीका
अब अंगूरों को सूती कपड़े या ट्रे पर फैलाकर धूप (Grapes To Raisins Process) में रखें। ध्यान रखें कि अंगूर एक-दूसरे पर चिपके न हों। ऊपर से हल्का कपड़ा या जाली ढक दें ताकि धूल और मक्खी न लगे। धूप में सूखने में लगभग 3 से 5 दिन लगते हैं। रात में इन्हें अंदर रखना न भूलें। अगर जल्दी चाहिए, तो ओवन में 60°C पर 18–24 घंटे में भी सुखाया जा सकता है।
स्टोरेज कैसे करें
जब अंगूर पूरी तरह सिकुड़ जाएं और उनमें नमी न बचे, तो आपकी किशमिश तैयार है। इन्हें ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें, जिससे ये लंबे समय तक खराब न हों।
