GPM District Hospital Fire : ऑपरेशन थियेटर में टला बड़ा हादसा, कॉटरी मशीन में आग, प्रसूता 30% तक झुलसी

जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऑपरेशन थियेटर में उपयोग (GPM District Hospital Fire) की जा रही कॉटरी मशीन में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से प्रसूता महिला झुलस गई, हालांकि डॉक्टरों और स्टाफ की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया और सुरक्षित प्रसव कराया गया।

घटना 27 फरवरी को Gaurela-Pendra-Marwahi जिला चिकित्सालय में हुई। सिजेरियन (सी-सेक्शन) के दौरान खून का बहाव रोकने के लिए इस्तेमाल की जा रही कॉटरी मशीन में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। उस समय ऑपरेशन थियेटर में गायनिक विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित कुल पांच लोग मौजूद थे।

30 से 35 प्रतिशत तक झुलसी महिला

आग की चपेट में आने से महिला की पीठ, कमर और जांघ का हिस्सा लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस (GPM District Hospital Fire) गया। ओटी स्टाफ ने तत्काल नॉर्मल सलाइन और पानी की मदद से आग बुझाई। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया और महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

एक दिन पहले हुआ था मेंटेनेंस

बताया जा रहा है कि संबंधित कॉटरी मशीन (मॉडल: वैलीलैब FT10) का 26 फरवरी को अधिकृत सर्विस इंजीनियर द्वारा प्रिवेंटिव मेंटेनेंस किया गया था। इसके बावजूद अगले ही दिन आग लगने की घटना ने तकनीकी जांच और मेंटेनेंस प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मशीन वर्ष 2023 में CGMSC के माध्यम से स्थापित की गई थी।

पुलिस में शिकायत, जांच की मांग

सिविल सर्जन Devendra Paikra ने घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी (GPM District Hospital Fire) को भेजी है। शिकायत में संबंधित सर्विस इंजीनियर और सप्लायर कंपनी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर तकनीकी लापरवाही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि डॉक्टरों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version