Site icon Navpradesh

Gold Silver Forecast India : 8500 रुपये महंगी हुई चांदी, जानिए अगले हफ्ते सोना–चांदी कहां तक जा सकते हैं

Gold Silver Forecast India

Gold Silver Forecast India

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में बिकवाली के बाद एक बार फिर सोने और चांदी में जोरदार रिकवरी देखने (Gold Silver Forecast India) को मिली है। खासतौर पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। वायदा बाजार में चांदी एक ही सत्र में करीब 8500 रुपये महंगी हो गई, जबकि सोने में भी हल्की लेकिन स्थिर तेजी दर्ज की गई।

https://en.wikipedia.org/wiki/Forest_protection

घरेलू वायदा बाजार MCX पर शुक्रवार को चांदी 3.62 फीसदी यानी 8564 रुपये की तेजी के साथ 2,44,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.2 फीसदी (305 रुपये) चढ़कर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी साफ दिखी। हाजिर चांदी 2.1 फीसदी उछलकर 77.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि एक सत्र पहले इसमें करीब 11 फीसदी की भारी गिरावट (Gold Silver Forecast India) आई थी। हाजिर सोना भी 2.33 फीसदी चढ़कर 5063 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह रिकवरी ऐसे समय पर आई है, जब गुरुवार को बुलियन करीब 3 फीसदी गिरकर एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बाद Federal Reserve की ओर से इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें फिर मजबूत हुई हैं। इसी वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी में दोबारा खरीदारी देखने को मिल रही है।

सोने का आउटलुक क्या कहता है

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के लिए 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर एक मजबूत सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है, जहां फिजिकल डिमांड और निवेश दोनों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। अगर कीमतें 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिकती हैं, तो सोने में 1,65,000 से 1,70,000 रुपये तक की तेजी दोबारा देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड के स्ट्रक्चरल सपोर्ट के चलते फिलहाल बड़ी गिरावट का खतरा सीमित माना जा रहा है।

चांदी पर क्या कहते हैं जानकार

चांदी के मामले में भी तकनीकी तस्वीर मजबूत दिख रही है। MCX पर चांदी 2,33,000 से 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्ट्रक्चरल सपोर्ट ज़ोन में टिकाऊ बेस बनाती (Gold Silver Forecast India) नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2,65,000 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आने पर मीडियम टर्म में चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकती है। वैश्विक सप्लाई में सख्ती और इंडस्ट्रियल डिमांड में स्थिरता चांदी को अतिरिक्त सपोर्ट दे रही है।

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते भी सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेड की आगे की नीति पर टिकी रहेगी।

Exit mobile version